दिल्ली: छापेमारी के दौरान अफ्रीकी महिला ने तीसरी मंज़िल से कूदकर जान दी

दिल्ली: छापेमारी के दौरान अफ्रीकी महिला ने तीसरी मंज़िल से कूदकर जान दी

दिल्ली: छापेमारी के दौरान अफ्रीकी महिला ने तीसरी मंज़िल से कूदकर जान दी
Modified Date: June 12, 2026 / 12:31 am IST
Published Date: June 12, 2026 12:31 am IST

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में स्वापक रोधी दस्ते (एएनएस) की छापेमारी के दौरान एक अफ्रीकी महिला की तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूदने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थ रोधी अभियान के दौरान पुलिस ने परिसर में संदिग्ध मेथमफेटामाइन निर्माण और कच्चे माल के भंडारण के केंद्र का भी पता लगाया।

यह घटना बुराड़ी थाने में दर्ज एनडीपीएस कानून के तहत एक मामले की जांच के दौरान हुई।

पुलिस के अनुसार सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दल स्वरूप नगर की एक इमारत में पहुंचा, जहां उन्होंने रोमियो उर्फ स्काई नामक एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके फ्लैट की तलाशी के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर करीब 30 ग्राम एमडीएमए और 1.5 ग्राम हेरोइन बरामद की।

अभियान के दौरान पुलिस को पता चला कि इमारत की ऊपरी मंजिल पर दो अलग-अलग फ्लैट में दो अफ्रीकी नागरिक रह रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस दल परिसर में दाखिल हुआ, तो वहां रहने वाली स्टेला पायस नाम की महिला अपने फ्लैट की बालकनी से कथित तौर पर कूद गई। उसे तुरंत बुराड़ी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य फ्लैट में पुलिस ने मार्टिन आरोन नाम के एक अफ्रीकी नागरिक को हिरासत में लिया। उसके पास से बरामद एक चाबी का इस्तेमाल कथित तौर पर स्टेला के फ्लैट के अंदर एक बंद कमरे को खोलने के लिए किया गया था।

कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में रसायन, प्रयोगशाला के कांच के बर्तन, बीकर, पाइप, वजन करने की मशीनें और संदिग्ध कच्चे माल से भरी बोरियां मिलीं।

भाषा नोमान आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में