दिल्ली की मुख्यमंत्री गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री गुप्ता ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया
Modified Date: September 24, 2026 / 09:58 pm IST
Published Date: September 24, 2026 9:58 pm IST

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग के हैदरपुर में एक स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुआत और क्षेत्र में एक नया स्कूल तथा स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की।

यह स्वास्थ्य शिविर सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों से भी बातचीत की और आश्वासन दिया कि इलाके में एक भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार वर्षों से कठिन परिस्थितियों में रह रहे लोगों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।

गुप्ता ने कहा कि पहले चरण में हैदरपुर के एयू ब्लॉक और एओ ब्लॉक की झुग्गियों के निवासियों के लिए आवास निर्माण की निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन क्षेत्रों के आसपास उपयुक्त स्थानों की पहचान की जाएगी और वहां मकान बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में आयुर्वेदिक अस्पताल क्षेत्र के आसपास की झुग्गियों को शामिल किया जाएगा जिसके लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदरपुर क्षेत्र में 12वीं कक्षा तक के एक बड़े स्कूल की लंबे समय से आवश्यकता थी, और नए स्कूल के निर्माण के लिए लगभग 5,000 वर्ग गज भूमि उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में एक नए सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गई है। इसके अलावा एक नया आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र भी खोला जाएगा।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में