दिल्ली की मुख्यमंत्री ने व्यापार एवं कर विभाग में अनियमितताओं को लेकर तबादलों के आदेश दिए
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने व्यापार एवं कर विभाग में अनियमितताओं को लेकर तबादलों के आदेश दिए
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने औचक निरीक्षण में ‘गंभीर अनियमितताएं’ पाए जाने के बाद व्यापार एवं कर विभाग के तीन सहायक आयुक्तों समेत 162 अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है।
दिल्ली सरकार के शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, इन अधिकारियों में 58 अनुभाग अधिकारी, 22 सहायक अनुभाग अधिकारी, 74 वरिष्ठ सहायक और पांच कनिष्ठ सहायक शामिल हैं।
गुप्ता ने आठ अप्रैल को विभाग के अपने दौरे के दौरान ‘गंभीर अनियमितताएं’ देखी थीं, जो बड़े पैमाने पर तबादलों का आधार बनीं।
बयान में कहा गया है, ‘इस सख्त कार्रवाई के तहत, तीन सहायक आयुक्तों सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। ये अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे।’
भाषा नोमान
नोमान मनीषा
मनीषा

Facebook


