दिल्ली में जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें अधिकारी : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली में जनता की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें अधिकारी : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
नयी दिल्ली, दो मई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के निवासियों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
गुप्ता ने ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव स्वयं सुने।
मुख्यमंत्री ने कहा, “संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई शुरू करने और निर्धारित समय सीमा में समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।”
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस तरह की जन सुनवाई केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि लोगों की अपेक्षाओं को समझने और उनका प्रभावी समाधान करने का एक सार्थक माध्यम है।
जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शालीमार बाग को एक ‘मॉडल विधानसभा क्षेत्र’ के रूप में विकसित करना है, जहां निवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली बुनियादी सेवाएं उपलब्ध हों।
भाषा रवि कांत सुरेश
सुरेश

Facebook


