Korba youth dead body News: रेलवे स्टेशन में अज्ञात युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, मौत का रहस्य सुलझाने में जुटी पुलिस
Korba youth dead body News: रेलवे स्टेशन में अज्ञात युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, मौत का रहस्य सुलझाने में जुटी पुलिस
Korba youth dead body News/Photo Credit: IBC24
- रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
- खंभे से टकराने की आशंका, हादसा या रहस्य?
- पहचान नहीं होने से पुलिस के सामने चुनौती
Korba youth dead body News: कोरबा जिले में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी केबिन के पास का है, जहां कोरबा-चांपा रेल मार्ग किनारे एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में मिला। युवक का शव (Korba youth dead body News) रेलवे के बिजली खंभे के तार से लिपटा हुआ पाया गया, जिससे प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि वह चलती ट्रेन से खंभे से टकरा गया होगा। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है।
Korba Railway Track Me Body स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दिए जाने के बाद उरगा पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक संभवतः किसी यात्री ट्रेन के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने या तेज झटके के कारण वह खंभे से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। उसने काले रंग का लोअर, टी-शर्ट और जूते पहन रखे थे। हालांकि, उसके पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव (Korba youth dead body News) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है और सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए भी जानकारी साझा की जा रही है, ताकि युवक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
ये भी पढ़ें
- Bargi Dam Accident Update: बरगी डैम क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, इस हाल में मिले मासूमों के शव, जानिए अब तक कितनों ने गंवाई जान?
- Cell Broadcast System India : इमरजेंसी अलर्ट तो आएगा, लेकिन इन फोन्स पर नहीं! कहीं आपका फोन भी तो इस नो-अलर्ट लिस्ट में शामिल नहीं?
- पुणे जिले में यौन उत्पीड़न के बाद चार वर्षीय बच्ची की हत्या, 65 वर्षीय मजदूर गिरफ्तार
- UP Chaprasi Scam News : नौकरी चपरासी की, ठाठ नवाबों जैसे! 3 पत्नियों संग मिलकर सरकारी खजाने से उड़ा दिए करोड़ों, ऐसे खुली पूरी पोल
- नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोपी को मौत की सजा दी जाए:: अनिल देशमुख
- Players Dies in Plane Crash: टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे चार खिलाड़ियों की विमान हादसे में मौत, रद्द कर दी गई प्रतियोगिता, खेल जगत में शोक की लहर

Facebook


