दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवरात्र के मौके पर झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवरात्र के मौके पर झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवरात्र के मौके पर झंडेवालान मंदिर में दर्शन किए
Modified Date: March 19, 2026 / 03:42 pm IST
Published Date: March 19, 2026 3:42 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को नवरात्र के पहले दिन झंडेवालान मंदिर में दर्शन के लिये गयीं और वहां उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर लोगों को शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि नवरात्र देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भक्ति और शक्ति का प्रतीक है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने मंदिर में देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना की और दिल्ली के लोगों की खुशी, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

गुप्ता ने कहा, ‘यह त्योहार लोगों को सकारात्मक ऊर्जा, आंतरिक शक्ति और समाज के प्रति सेवा की भावना से प्रेरित करता है,’ और आशा व्यक्त की कि देवी दुर्गा का आशीर्वाद दिल्ली के हर परिवार को मार्गदर्शन देता रहेगा, जिससे उनके जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि आएगी।

मुख्यमंत्री ने मंदिर के पास आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम ‘भजन क्लबिंग’ में भी भाग लिया।

भाषा तान्या रंजन

रंजन


लेखक के बारे में