दिल्ली की मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए ‘उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन लाइसेंस, एनओसी के लिए 'उद्योग मित्र' पोर्टल शुरू किया
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कारोबार सुगमता पहल के तहत विभिन्न प्रकार की मंजूरी और अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के लिए सोमवार को ‘दिल्ली उद्योग मित्र’ पोर्टल शुरू किया।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल’ की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली से जुड़े इस पोर्टल पर 21 विभागों की 100 से अधिक सेवाएं एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध होंगी।
गुप्ता ने कहा कि उद्यमियों को आवश्यक अनुमतियों, आवेदन की स्थिति और प्रक्रियाओं की जानकारी भी एक ही स्थान पर मिलेगी।
उन्होंने कहा, “ कारोबार सुगमता को जमीन पर उतारते हुए हमारी सरकार दिल्ली को उद्यम और निवेश के लिए और अधिक सुगम बना रही है।”
उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि एकल खिड़की पोर्टल व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देगा और उद्योगपतियों तथा उद्यमियों को इसके माध्यम से विभिन्न लाइसेंस और एनओसी के लिए आवेदन करने में मदद करेगा।
सिरसा ने कहा कि पोर्टल उद्यमियों और उद्योगपतियों को आवश्यक जानकारी भी प्रदान करेगा जिसके कारण उन्हें अनुमति के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि आवेदक पोर्टल के माध्यम से दाखिल किए गए अपने आवेदनों की स्थिति को भी ट्रैक कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि इस पर शिकायतें भी दर्ज की जाएंगी।
भाषा नोमान नोमान मनीषा
मनीषा

Facebook


