दिल्ली : मजनू का टीला इलाके में 13 और 14 जुलाई को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगा डीडीए

दिल्ली : मजनू का टीला इलाके में 13 और 14 जुलाई को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगा डीडीए

दिल्ली : मजनू का टीला इलाके में 13 और 14 जुलाई को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगा डीडीए
Modified Date: July 11, 2024 / 10:21 pm IST
Published Date: July 11, 2024 10:21 pm IST

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 13 और 14 जुलाई को मजनू का टीला गुरुद्वारा के दक्षिण में यमुना बाढ़क्षेत्र पर अतिक्रमण के खिलाफ ‘अतिक्रमण हटाओ’ अभियान चलायेगा। डीडीए ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी।

मजनू का टीला इलाके में रहने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार देर शाम डीडीए से ये नोटिस मिला।

मजनू का टीला में ज्यादातर पाकिस्तानी से आये हिंदू रह रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीडीए ने अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया है।

नोटिस के अनुसार, मजनू का टीला इलाके में गुरुद्वारा के दक्षिण में डीडीए की जमीन पर अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए। याचिकाकर्ता ने गुरुद्वारा को छोड़कर बाकी की जमीन पर अतिक्रमण को हटाने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

नोटिस में इस कदम के पीछे राष्ट्रीय हरित अधिकरण के तीन अप्रैल के आदेश और दिल्ली उच्च न्यायालय के 12 मार्च के आदेश का हवाला दिया गया है।

नोटिस के मुताबिक, “मजनू का टीला गुरुद्वारा के दक्षिण में यमुना बाढ़क्षेत्र पर अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार और रविवार को तोड़फोड़ अभियान चलाने का प्रस्ताव है।”

नोटिस में बताया गया कि प्रभावित परिवार दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के आश्रय स्थलों में अस्थायी रूप से शरण ले सकते हैं।

नोटिस के मुताबिक, “क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि वे 12 जुलाई तक क्षेत्र खाली कर दें नहीं तो 13 जुलाई या उसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जाने वाले तोड़ोफोड़ अभियान के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।”

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में