दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में अदालत ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढायी

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में अदालत ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढायी

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में अदालत ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढायी
Modified Date: April 15, 2024 / 02:40 pm IST
Published Date: April 15, 2024 2:40 pm IST

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सोमवार को 23 अप्रैल तक बढ़ा दी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की हिरासत की अवधि बढ़ा दी । इससे पहले उन्हें वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया गया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में थे ।

प्रवर्तन निदेशायल ने यह कहते हुए केजरीवाल की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की कि जांच महत्वपूर्ण चरण में है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में