दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौसम की पहली गर्मी महसूस की गई, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौसम की पहली गर्मी महसूस की गई, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौसम की पहली गर्मी महसूस की गई, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार
Modified Date: April 16, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: April 16, 2026 9:42 pm IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौसम की पहली गर्मी महसूस की गई और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है।

पालम में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।

लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।

रिज स्टेशन पर उच्चतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।

आयानगर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 18.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

इस बीच, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 226 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जिसके कारण अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेप के चरण एक को लागू करना पड़ा।

सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0-50 के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा

राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में