दिल्ली : पीएनजी पाइपलाइन में विस्फोट से इमारत में आग लगी, व्यक्ति बुरी तरह झुलसा

दिल्ली : पीएनजी पाइपलाइन में विस्फोट से इमारत में आग लगी, व्यक्ति बुरी तरह झुलसा

दिल्ली : पीएनजी पाइपलाइन में विस्फोट से इमारत में आग लगी, व्यक्ति बुरी तरह झुलसा
Modified Date: May 26, 2026 / 02:58 pm IST
Published Date: May 26, 2026 2:58 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक घर में पीएनजी पाइपलाइन में विस्फोट होने के कारण आग लग गई, जिसमें 42 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना तीन मंजिला आवासीय इमारत में हुई।

अधिकारी ने बताया, ‘हमें सोमवार रात 10:20 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल की तीन गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। आग पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की पाइपलाइन में विस्फोट के कारण लगी, और इमारत के कुछ हिस्सों में फैल गई।’

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने घटना में बुरी तरह झुलसे एक व्यक्ति को निकाला और उसे दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया।

अधिकारी ने बताया कि घायल की पहचान विजय कुमार (42) के रूप में हुई है, जो लगभग 85 प्रतिशत तक झुलस गया है।

पुलिस ने बताया कि पीएनजी पाइपलाइन में विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान

नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में