दिल्ली: श्रम शक्ति भवन में आग; दमकल की छह गाड़ियां पहुंचीं
दिल्ली: श्रम शक्ति भवन में आग; दमकल की छह गाड़ियां पहुंचीं
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) लुटियंस दिल्ली के रफी मार्ग स्थित श्रम शक्ति भवन में सोमवार को मामूली आग लग गई, जिसे कुछ ही मिनटों में बुझा दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 4.20 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
उन्होंने बताया, ‘आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर के बाहरी हिस्से तक ही सीमित थी। शाम 4.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।’
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा नोमान नोमान सुरेश
सुरेश

Facebook


