BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Harda Cow Killing Case: रेलवे ट्रैक पर बांध दी गईं गायें, रात के अंधेरे में किसने रची ये खौफनाक साजिश? सुबह सामने आया दिल दहला देने वाला सच, इस जगह का मामला

Harda Cow Killing Case: हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र मे ग्राम छिदगांव मेल मे गंजालेश्वर आश्रम की पांच गौवंश को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेलवे ट्रैक पर बांध दिया जिसमे …

harda news

harda news

muskan mishra
Published: 27 Apr 2026 | 10:23 pmModified: 27 Apr 2026 | 11:13 pm
HIGHLIGHTS
  1. रेलवे ट्रैक पर बांधे गए गौवंश
  2. ट्रेन से कटकर 5 की मौत
  3. बजरंग दल का जोरदार प्रदर्शन

Harda Cow Killing Case: हरदा: हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र मे ग्राम छिदगांव मेल मे गंजालेश्वर आश्रम की पांच गौवंश को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेलवे ट्रैक पर बांध दिया जिसमे सभी की मौत हो गई। जिससे नाराज बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओ ने गंजाल नदी के पास विरोध प्रदर्शन किया, वही आज सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एस ड़ी एम ऑफिस मे ज्ञापन सोपकर विरोध जताया।

Timarni railway track incident: हरदा जिले टिमरनी थाना क्षेत्र की घटना

हरदा जिले की टिमरनी थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जहाँ शनिवार - रविवार रात गंजालेश्वर आश्रम से 5 गायों और बछड़ों को चुराकर अज्ञात बदमाशों द्वारा उन्हें छिदगांव मेल के पास रेलवे ट्रैक पर बांध दिया गया। देर रात ट्रेन की चपेट में आने से सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह जब ट्रैक के पास पशुओं के शव मिले, तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आश्रम से जुड़े लोग और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।

cow slaughter India news: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

इसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे किनारे प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, बदमाश देर रात आश्रम से मवेशियों को चुराकर ले गए और रस्सियों से रेलवे ट्रैक पर बांध दिया। इस दर्दनाक घटना में 2 दुधारू गाय, एक गर्भवती गाय और 3 बछड़ों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही बजरंग दल सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया वही प्रशासनिक अमला ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाइश दी और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करवाया।

आज सोमवार को सैंकड़ो गौरक्ष और बजरंग दल के कार्यकर्त्ता हरदा एस ड़ी एम ऑफिस पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की और गाय को राष्ट्र माता घोषित करने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। इस मामले में एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा का कहना है टिमरनी थाना क्षेत्र में कुछ गौवंश की हत्या हुई है जिसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया वहीं कुछ साक्ष्य मिले है जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही जल्दी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए गौवंश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Harda Cow Killing Case

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am