Firozabad’s Lady Dacoit News : 30 सेकंड और 10 लाख गायब! महिला लुटेरी ने फिल्मी स्टाइल में छीना नोटों से भरा बैग, वीडियो देख पुलिस के उड़े होश

फिरोजाबाद के सिरसागंज में दिनदहाड़े 30 सेकंड में 10 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। महिला समेत तीन लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया, जिसका CCTV वीडियो वायरल हो रहा है।

Firozabad’s Lady Dacoit News :  30 सेकंड और 10 लाख गायब! महिला लुटेरी ने फिल्मी स्टाइल में छीना नोटों से भरा बैग,  वीडियो देख पुलिस के उड़े होश

Firozabad's Lady Dacoit News / Image SOURCE : x

Modified Date: April 28, 2026 / 06:14 am IST
Published Date: April 27, 2026 10:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सिरसागंज में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट
  • 30 सेकंड में वारदात को दिया अंजाम
  • महिला लुटेरी भी वारदात में शामिल

फ़िरोज़ाबाद : Firozabad’s Lady Dacoit News सिरसागंज के अध्यापक नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ सोमवार सुबह बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन लुटेरों ने महज 30 सेकंड के भीतर एक बीज कारोबारी के कर्मचारी से 10 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में बिना किसी डर के इस पूरी घटना को अंजाम दिया और मौके से आराम से फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

बदमाशों ने ओवरटेक कर कारोबारी को रोका

आपकों बता दें की इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अध्यापक नगर की गली नंबर पांच के चौराहे पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने बीज कारोबारी के कर्मचारी बंटी को ओवरटेक कर रोका। Lady Robber Video बाइक पर पीछे बैठी एक महिला लुटेरी और उसका साथी नीचे उतरे। जैसे ही बंटी ने भागने की कोशिश की, महिला लुटेरी ने पीछे से बाइक पकड़ ली, जिससे बाइक गिर गई।

CCTV Loot Footage झटके में खींचा नोटों के बैग

इसके बाद कर्मचारी बंटी बिना किसी विरोध के हाथ ऊपर कर पीछे हट गया और फोन पर लूट की सूचना देने लगा। इसी बीच महिला लुटेरी ने बाइक पर मजबूती से बंधे नोटों के बैग को एक झटके में खींचा और अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। हैरानी की बात यह रही कि पास में मौजूद लोग चुपचाप पूरा मामला देख रहे है , क्योंकि उन्हें लगा कि यह महिला से जुड़ा कोई आपसी विवाद है। कारोबारी राजकुमार को आशंका है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रेकी की थी।

UP Crime News मामले की जाँच में जुटी पुलिस

इस पूरे घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची और उन्होंने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू की। मौक पर पहुंची पुलिस वीडियो फुटेज देखकर दंग रह गई। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लुटेरों के पास किसी हथियार होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब कर्मचारी समेत अन्य संदिग्धों के मोबाइल की सीडीआर खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.