Vidisha Kisan Death Video : पटरी पर शव.. साजिश या कुछ और! मौत से पहले किसान ने इस पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, इन दिग्गज नेताओं को मरवाने की सुपारी देने का भी किया था दावा

विदिशा में रेलवे ट्रैक पर मिले किसान के शव ने सनसनी फैला दी है। मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में गंभीर आरोपों के बाद मामला हाई-प्रोफाइल बन गया है।

Vidisha Kisan Death Video : पटरी पर शव.. साजिश या कुछ और! मौत से पहले किसान ने इस पूर्व विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, इन दिग्गज नेताओं को मरवाने की सुपारी देने का भी किया था दावा

Vidisha Kisan Death Video / Image Source : IBC24

Modified Date: April 27, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: April 27, 2026 10:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे ट्रैक पर मिला किसान का शव, पहले लगा आत्महत्या का मामला
  • मौत से पहले के वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
  • बड़े नेताओं के नाम आने से मामला हुआ हाई-प्रोफाइल

विदिशा : Vidisha Kisan Death Video मध्य प्रदेश के विदिशा में सोराई रेलवे ट्रैक पर एक किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन मौत से ठीक पहले किसान द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो ने इस पूरे मामले को हाई-प्रोफाइल बना दिया है। इस वीडियो में किसान ने ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

Vidisha MLA Mukesh Tandon मौत से पहले सामने आया वीडियो

दरअसल, सोराई रेलवे ट्रैक पर एक किसान का शव ट्रेन से कटा हुआ मिला। पहली नजर में मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन जैसे ही मृतक का वीडियो सामने आया, पूरी कहानी बदल गई। मौत से ठीक पहले बनाए गए वीडियो में किसान ने गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदिशा विधायक मुकेश टंडन को लेकर “सुपारी” जैसी बात कही गई। इतना ही नहीं, मृतक ने पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर आरोप लगाए कि वे इन नेताओं को जान से मरवाने का दबाव बना रहे थे। वीडियो में दो पिस्टल तक का जिक्र किया गया।

मृतक शशांक भार्गव की जमीन कोली से लेकर खेती करता था

यह मामला यहीं नहीं रुका। मृतक के बेटे दीपक गुर्जर ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि पूर्व विधायक शशांक भार्गव किसान पर दबाव बना रहे थे कि पैसा तभी मिलेगा, जब वह इन लोगों को नुकसान पहुंचाए। Shashank Bhargava Allegations बताया जा रहा है कि मृतक किसान शशांक भार्गव की जमीन कोली से लेकर खेती करता था। अब पूरा मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।

पूरे मामले को वीडियो ने बनाया हाई-प्रोफाइल

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में कराया है और पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Kisan Viral Video Vidisha किसान की आत्महत्या और उससे पहले बनाया गया वीडियो इन दोनों ने मिलकर इस मामले को बेहद संवेदनशील और संदिग्ध बना दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह महज आत्महत्या है या हत्या, या फिर इसके पीछे कोई बड़ा दबाव या साजिश छिपी है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और सच सामने आने का इंतजार है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.