दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं

Ads

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 02:53 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 02:53 PM IST

नयी दिल्ली नौ जून (भाषा) दिल्ली में कापसहेड़ा के समालखा गाँव की झुग्गियों में मंगलवार को आग लगने के बाद दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्नि शमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे कापसहेड़ा में आम्बेडकर कॉलोनी के समालखा गांव की झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों की एक टीम के साथ सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

भाषा नोमान तान्या मनीषा

मनीषा