दिल्ली: रंगपुरी स्थित गोदाम में आग लगी

Ads

दिल्ली: रंगपुरी स्थित गोदाम में आग लगी

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 01:36 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 01:36 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) दिल्ली के रंगपुरी इलाके स्थित एक गोदाम में बृहस्पतिवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आग बुझाने के लिए तुरंत दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर भेजीं और फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।’’

भाषा यासिर नोमान

नोमान