Delhi 18-Year-Old Girl Murder Case: गर्भवती हुई कुंवारी बेटी तो नदी में डुबोकर मार डाला.. हत्या के बाद कातिल पिता ने छूए पैर, बताई हैरान कर देने वाली बात

Ads

दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी में 18 वर्षीय युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पिता और रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गर्भवती होने की जानकारी के बाद सामाजिक बदनामी के डर से हत्या की साजिश रची गई।

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 02:15 PM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 02:17 PM IST

Delhi 18-Year-Old Girl Murder Case || Image- Treeni file

HIGHLIGHTS
  • 18 वर्षीय बेटी की हत्या का आरोप।
  • पिता और रिश्तेदार गिरफ्तार।
  • चंबल नदी में शव की तलाश जारी।

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में एक 52 साल के शख्स पर अपनी 18 साल की बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगे है। (Delhi 18-Year-Old Girl Murder Case) पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता को बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उसने सामाजिक बदनामी के डर से उसकी हत्या की साजिश रची।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इलाज के नाम पर ले गया घर से

पुलिस ने बताया कि, आरोपी लखपत सिंह ने बेटी को इलाज के बहाने अपने गांव उत्तर प्रदेश के आगरा ले जाने की योजना बनाई। 29 जुलाई को वह एक रिश्तेदार के साथ बेटी को आगरा के बसौनी इलाके में चंबल नदी के किनारे ले गया। आरोप है कि वहां दोनों ने मिलकर युवती को नदी में डुबो दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के दौरान आरोपियों ने फोटो और वीडियो भी बनाए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पुलिस में लिखाई झूठी रिपोर्ट

हत्या के बाद आरोपी दिल्ली लौट आया और पुलिस में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को उसके बयान में कुछ विरोधाभास मिले, जिसके बाद जांच आगे बढ़ाई गई। (Delhi 18-Year-Old Girl Murder Case) पूछताछ के दौरान साजिश का खुलासा होने पर पुलिस ने पिता और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को आगरा में घटनास्थल पर भी लेकर गई। हालांकि, युवती का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। चंबल नदी में शव की तलाश के लिए पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार

निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी

भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया

रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

Q1. दिल्ली में 18 वर्षीय युवती की हत्या का आरोप किस पर है?

A. पुलिस ने युवती के 52 वर्षीय पिता और एक रिश्तेदार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Q2. हत्या की कथित वजह क्या बताई गई है?

A. पुलिस के अनुसार, पिता को बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली थी और सामाजिक बदनामी के डर से साजिश रची गई।

Q3. क्या युवती का शव बरामद हुआ है?

A. नहीं, पुलिस के अनुसार युवती का शव अभी बरामद नहीं हुआ है और चंबल नदी में तलाश जारी है।