दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए शिकागो विश्वविद्यालय ट्रस्ट के साथ साझेदारी की

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए शिकागो विश्वविद्यालय ट्रस्ट के साथ साझेदारी की

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए शिकागो विश्वविद्यालय ट्रस्ट के साथ साझेदारी की
Modified Date: May 12, 2023 / 08:09 pm IST
Published Date: May 12, 2023 8:09 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए शिकागो विश्वविद्यालय ट्रस्ट के साथ साझेदारी की है। दिल्ली के परिवहन विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक इस साझेदारी का उद्देश्य दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए एक अनुसंधान इकाई की स्थापना के जरिए नवाचार नीति तैयार करना और उनका मूल्यांकन है।

इस समझौते के तहत दिल्ली के सरकारी अधिकारियों को ज्ञान विनिमय और नीति मूल्यांकन की सुविधा के लिए शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा।

भारत में शिकागो विश्वविद्यालय ट्रस्ट के ऊर्जा नीति संस्थान (ईपीआईसी इंडिया) के शोधकर्ता वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए मौजूदा कार्यक्रमों की प्रभावशीलता में सुधार के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सैटेलाइट डेटा और अर्थमिति सहित उन्नत तकनीक का उपयोग करेंगे।

इस साझेदारी से ज्ञान के आदान-प्रदान और उच्च गुणवत्ता वाले आंकड़ों के विश्लेषण की सुविधा भी मिलेगी।

दिल्ली के परिवहन विभाग में प्रधान सचिव आशीष कुंद्रा ने कहा, ‘‘ हम ईपीआईसी इंडिया के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने और परिवहन विभाग के मौजूदा कार्यक्रमों के मूल्यांकन के साथ-साथ नयी नीतिगत पहल और समाधान की प्रक्रिया हासिल करने के लिए दूरदर्शिता के साथ अनुसंधान और नीति विशेषज्ञता के अनुप्रयोग को शामिल करने के लिए उत्साहित हैं। ’’

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में