दिल्ली सरकार के कर्मचारी दो दिन घर से काम करेंगे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली सरकार के कर्मचारी दो दिन घर से काम करेंगे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली सरकार के कर्मचारी दो दिन घर से काम करेंगे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Modified Date: May 14, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: May 14, 2026 4:22 pm IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेट्रोल और डीजल बचाने समेत मितव्ययिता के उपायों के तहत ‘मेरा भारत मेरा योगदान’ अभियान की घोषणा की और कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी हफ्ते में दो दिन घर से काम करेंगे और वाहनों का कम से कम इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा निजी कंपनियों के प्रबंधन से भी उनके कर्मियों को घर से काम करने की इजाज़त देने के लिए बात की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अधिकारियों के तेल कोटे में भी 20 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री हर सोमवार को ‘मंडे मेट्रो’ मनाएंगे और दफ्तर आने-जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे।

गुप्ता ने दिल्ली वालों से अपील की कि वे हफ्ते में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाएं और उस दिन अपने निजी वाहन का उपयोग न करें, बल्कि मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों का उपयोग करें।

भाषा नोमान पवनेश वैभव

वैभव


लेखक के बारे में