दिल्ली सरकार ने पांच लाख से ज्यादा महिलाओं को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ जारी किए
दिल्ली सरकार ने पांच लाख से ज्यादा महिलाओं को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ जारी किए
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा कि सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने वाले ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ 5.30 लाख महिलाओं को जारी किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ये सभी कार्ड वर्तमान में सक्रिय रूप से उपयोग किए जा रहे हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह न केवल इस योजना की सफलता को प्रमाणित करती है, बल्कि दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर महिलाओं के बढ़ते भरोसे और सक्रिय भागीदारी को भी दर्शाती है।
उन्होंने कहा, “हमारी सरकार दिल्ली की हर बेटी और महिला की सुरक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ केवल मुफ्त यात्रा का पास नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को एक डिजिटल पहचान और सम्मानजनक सफर का अनुभव देने वाला सशक्त माध्यम है।”
गुप्ता ने कहा कि जब परिवहन सुलभ और सुरक्षित होता है तो महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और प्रगति के अवसर अपने आप ही बढ़ जाते हैं।
उन्होंने कहा, “ इस पहल से महिलाएं आज अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं, जो ‘विकसित दिल्ली’ की पहचान है।”
‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ योजना के तहत, सरकार दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करती है।
भाषा नोमान नोमान रंजन
रंजन

Facebook


