दिल्ली: सरकार ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए लोगों की भागीदारी बढ़ाने का अभियान शुरू किया

Ads

दिल्ली: सरकार ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए लोगों की भागीदारी बढ़ाने का अभियान शुरू किया

  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 03:09 PM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 03:09 PM IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के प्रयासों में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को राजधानी में जागरूकता अभियान शुरू किया।

यह अभियान अगले साल मार्च तक पूरी दिल्ली में चलाया जाएगा।

‘साथ निभाएं, प्रदूषण घटाएं’ नाम से शुरू किये गये इस अभियान को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक चलाएगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस अभियान के तहत नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, उद्योगों, आरडब्ल्यूए, बाजारों, निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों,अधिक मात्रा में कचरा उत्पन्न करने वालों, किसानों और वाहन मालिकों को जोड़ा जाएगा।

अभियान के दौरान कार्यशालाएं, सामुदायिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और जमीनी स्तर पर कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोग वायु प्रदूषण को कम करने के प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग ले सकें।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार की कोशिशों में नागरिकों और अन्य संबंधित पक्षों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा, “सरकार हर स्तर पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत कर रही है और व्यापक कदम उठा रही है, लेकिन स्वच्छ हवा की लड़ाई केवल सरकार अकेले नहीं जीत सकती। हर नागरिक, हर संस्था और हर संबंधित पक्ष की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।”

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष