दिल्ली सरकार प्रचार-प्रसार पर खर्च के संबंध में श्वेत पत्र जारी करे: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस

दिल्ली सरकार प्रचार-प्रसार पर खर्च के संबंध में श्वेत पत्र जारी करे: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस

दिल्ली सरकार प्रचार-प्रसार पर खर्च के संबंध में श्वेत पत्र जारी करे: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस
Modified Date: July 16, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: July 16, 2026 9:21 pm IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने रेखा गुप्ता सरकार पर जनता के कर के पैसे को विकास कार्यों के बजाय प्रचार-प्रसार पर खर्च करने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में श्वेत पत्र जारी करने की बृहस्पतिवार को मांग की।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने एक बयान में आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने अपने लगभग 16 महीने के कार्यकाल में प्रचार-प्रसार पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

उन्होंने कहा कि जनता के कर का पैसा जनता की सुविधाओं और विकास कार्यों पर खर्च होना चाहिए, न कि सरकार की ब्रांडिंग पर।

कांग्रेस नेता ने दावा किया राजधानी में जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं, पीने का पानी नहीं है, प्रदूषण गंभीर समस्या बना हुआ है, लंबे यातायात जाम से लोग परेशान हैं और बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या हर साल की तरह बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के बजाय प्रचार, पीआर (जनसंपर्क) और सरकारी आयोजनों के जरिए अपनी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने में व्यस्त है।

डॉ. कुमार ने दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से मांग की, “वह तत्काल एक श्वेत पत्र जारी कर बताए कि पिछले 16 महीनों में विज्ञापन, पीआर, ब्रांडिंग और सरकारी आयोजनों पर कुल कितना खर्च किया गया। साथ ही यह भी सार्वजनिक किया जाए कि इसी अवधि में सड़कों की मरम्मत, प्रदूषण नियंत्रण, जल निकासी, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर कितना खर्च हुआ।”

उन्होंने कहा कि जो लोग पहले पिछली सरकार को “विज्ञापनों की सरकार” कहकर घेरते थे, आज वे वही रास्ता अपना रहे हैं।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में