दिल्ली सरकार 100 ‘ऑक्सीजन’ पार्क विकसित करेगी: रेखा गुप्ता

दिल्ली सरकार 100 ‘ऑक्सीजन’ पार्क विकसित करेगी: रेखा गुप्ता

दिल्ली सरकार 100 ‘ऑक्सीजन’ पार्क विकसित करेगी: रेखा गुप्ता
Modified Date: May 22, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: May 22, 2026 2:38 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार शहर के प्रदूषण से निपटने के लिए 100 ‘ऑक्सीजन पार्क’ विकसित करेगी जिनमें घने पेड़ होंगे।

उत्तरी दिल्ली में बुराड़ी के मुखमेलपुर गांव में तीन एकड़ भूमि पर विकसित किए जाने वाले पार्क की आधारशिला रखते हुए उन्होंने कहा कि यह शहर का पहला ‘ऑक्सीजन पार्क’ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली कई वर्षों से ‘गैस चैंबर’ में बदल गई है, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए किसी ने भी कदम उठाने की चिंता नहीं की।

गुप्ता ने कहा, ‘हमारी सरकार पिछले एक साल से प्रदूषण को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है। यह पार्क दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण से निपटने के लिए शुरू की गई पहल का हिस्सा है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पार्कों में घने फलदार पेड़ लगाए जाएंगे ताकि पक्षियों को आश्रय मिल सके और ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को ऐसे घने पेड़ों वाले पार्कों की सख्त जरूरत है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में