Ranchi Police Cooling Jacket: पसीने से तर-बतर ट्रैफिक पुलिस को अब मिलेगी राहत, शुरू हुआ हाईटेक कूलिंग जैकेट ट्रायल, जानिए कैसे काम करेगी ये तकनीक
Ranchi Police Cooling Jacket: रांची में भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए एक नई और तकनीकी पहल की शुरुआत की गई है।

RANCHI POLICE
- रांची पुलिस ने कूलिंग जैकेट ट्रायल
- ट्रैफिक जवानों को गर्मी से राहत
- इन-बिल्ट फैन सिस्टम तकनीक इस्तेमाल
Ranchi Police Cooling Jacket: रांची: रांची में भीषण गर्मी के बीच ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए एक नई और तकनीकी पहल की शुरुआत की गई है।
रांची पुलिस की अनोखी पहल
ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए लगातार धूप और गर्मी का सामना करने वाले जवानों के लिए पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक “कूलिंग जैकेट” का ट्रायल शुरू किया है। इस पहल को पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ट्रैफिक जवानों के लिए शुरू हुआ कूलिंग जैकेट का ट्रायल
इन विशेष कूलिंग जैकेटों में इन-बिल्ट फैन सिस्टम लगाया गया है, जो लगातार हवा का प्रवाह बनाए रखता है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद करता है। जैकेट को पावर बैंक से संचालित किया जाता है और एक बार चार्ज करने पर यह लगभग आठ घंटे तक लगातार काम कर सकती है। इसके अलावा, इसमें एसपीएफ 50 प्रोटेक्शन वाला कपड़ा इस्तेमाल किया गया है, जो तेज धूप और हानिकारक यूवी किरणों से जवानों को बचाने में मदद करता है। रात्रि ड्यूटी के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जैकेट में रिफ्लेक्टिव रेडियम स्ट्रिप्स भी लगाए गए हैं, जिससे दूर से ही पुलिसकर्मियों की पहचान आसानी से हो सके।
फिलहाल रांची पुलिस ने पांच कूलिंग जैकेटों का ट्रायल शुरू किया है। शुरुआती चरण में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद भविष्य में और जैकेटों की खरीद और उपयोग बढ़ाने की योजना है। अधिकारियों के अनुसार, यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे झारखंड के अन्य शहरों में भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए लागू किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj ka panchang 22 May 2026 : आज भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती! इस समय लग रहा है भारी राहुकाल, किस्मत चमकाने के लिए तुरंत करें इन चीजों का दान
- GT Beat CSK IPL 2026: खत्म हुआ IPL 2026 में धोनी की टीम CSK का सफर.. GT ने बड़े अंतर से धोया, कप्तान ने बताया क्यों हार गए ये मुकाबला
- Heat Wave in India: आज देश में सबसे गर्म रहा ये जिला.. तापमान पहुँच गया था 48 डिग्री से ज्यादा, जानें आने वाले दिनों में कितना टॉर्चर करेगा ये टेम्प्रेचर
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Ranchi Police Cooling Jacket

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am