Twisha Sharma Death Case Update : पत्नी ट्विशा की हत्या के आरोपों से बचने के लिए पति समर्थ ने खेला बड़ा दांव, इधर गृह विभाग ने दे दी CBI जांच की अनुमति

Madhya Pradesh के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में हाईकोर्ट में आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। राज्य सरकार द्वारा केस डायरी पेश करने के लिए समय मांगे जाने के बाद अब मामले की अगली सुनवाई दोपहर 2:30 बजे होगी। वहीं, गृह विभाग ने इस केस की CBI जांच को मंजूरी दे दी है।

Twisha Sharma Death Case Update : पत्नी ट्विशा की हत्या के आरोपों से बचने के लिए पति समर्थ ने खेला बड़ा दांव, इधर गृह विभाग ने दे दी CBI जांच की अनुमति

Twisha Sharma Death Case Update / credit : AI

Modified Date: May 22, 2026 / 01:50 pm IST
Published Date: May 22, 2026 12:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्विशा शर्मा मौत मामले में हाईकोर्ट में हुई अहम सुनवाई
  • आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत पर दोपहर 2:30 बजे फिर होगी सुनवाई
  • मध्य प्रदेश गृह विभाग ने CBI जांच को दी मंजूरी

जबलपुर: Twisha Sharma Death Case Update मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर जस्टिस ए. के. सिंह की समर वेकेशन बेंच में सुनवाई चल रही है। । हालांकि, कोर्ट की इस शुरुआती कार्यवाही के दौरान राज्य सरकार की ओर से केस डायरी पेश करने के लिए और समय मांग लिया गया है, जिसके बाद अब दोपहर 2:30 बजे इस मामले पर दोबारा सुनवाई की जाएगी।

2.30 बजे फिर होगी मामले पर सुनवाई

आपको बता दें कि मृतका ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह पर अपनी पत्नी को गंभीर रूप से प्रताड़ित करने के आरोप हैं। Twisha Sharma Death Case Latest News आज सुनवाई के दौरान केस डायरी पेश करने के लिए महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट से मोहलत मांगी, जिसके बाद राज्य सरकार को समय दे दिया गया। अब इस मामले पर दोपहर 2:30 बजे फिर से सुनवाई होगी। इससे पहले भोपाल जिला अदालत समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर चुकी है।

गृह विभाग ने दी सीबीआई जाँच की अनुमति

आपको बता दें की ट्विशा की मौत के मामले में लगातार उठ रही सीबीआई जांच की मांग के बीच भोपाल गृह विभाग ने आखिरकार 10 दिनों के बाद इसके लिए अपनी आधिकारिक सहमति दे दी है। इस पूरे मामले में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की अपील की थी। अब गृह विभाग ने पत्र जारी कर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की स्वीकृति दे दी है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.