दिल्ली सरकार 2.30 लाख उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर मुफ़्त में सौर पैनल लगाएगी

दिल्ली सरकार 2.30 लाख उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर मुफ़्त में सौर पैनल लगाएगी

दिल्ली सरकार 2.30 लाख उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर मुफ़्त में सौर पैनल लगाएगी
Modified Date: September 1, 2026 / 05:36 pm IST
Published Date: September 1, 2026 5:36 pm IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर ( भाषा) दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के 2.30 लाख उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर मुफ़्त में सौर पैनल लगाने का फैसला किया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया कि कैबिनेट की बैठक में 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले घरों की छतों पर तीन किलोवाट के सौर पैनल लगाने को मंज़ूरी दी गई है।

उन्होंने बताया कि इन पैनलों को लगाने का खर्च सरकार उठाएगी और इससे अतिरिक्त बिजली सरकार को देने वाले उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ भी होगा।

गुप्ता ने बताया कि सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक 2 लाख तीस हजार घरों की छतों पर सौर पैनल लगाने का है।

उन्होंने साफ किया कि दिल्ली सरकार बिजली सब्सिडी खत्म नहीं कर रही है और यह (बिजली सब्सिडी) उपभोक्ताओं को मिलती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली के लोगों को सिर्फ बिजली उपभोक्ता बनाना नहीं, बल्कि बिजली पैदा करने वाला बनाने का भी है।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में