दिल्ली सरकार नीति आयोग की तर्ज पर ‘दीति’ का गठन करेगी: रेखा गुप्ता
दिल्ली सरकार नीति आयोग की तर्ज पर ‘दीति’ का गठन करेगी: रेखा गुप्ता
नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अपने बजट भाषण में कहा कि दिल्ली सरकार नीति आयोग की तर्ज पर ‘दीति’ आयोग की स्थापना करेगी, जिसका उद्देश्य शहर-केंद्रित नीति निर्माण सुनिश्चित करना होगा।
वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने के दौरान दिल्ली सरकार के सुशासन उपायों को विस्तार से बताते हुए गुप्ता ने कहा कि ‘दीति’ का मतलब ‘दिल्ली इंस्टिट्यूशनल थिंक टैंक फॉर इनोवेशन’ है।
इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के थिंक टैंक के रूप में ‘डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन’ (डीडीसी) नीति निर्माण में सहायता करता था। इसे तत्कालीन उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जून 2024 में भंग कर दिया था।
वर्तमान में, दिल्ली सरकार के विभाग योजना विभाग की मदद से नीति निर्माण का कार्य करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विकेंद्रीकरण, डिजिटलीकरण और पारदर्शिता के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सुशासन एक जन आंदोलन बनना चाहिए।”
भाषा नोमान
नोमान नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


