भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों के लिए ‘आप’ नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे दिल्ली के एलजी: अधिकारी

Ads

भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों के लिए ‘आप’ नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे दिल्ली के एलजी: अधिकारी

  •  
  • Publish Date - August 31, 2022 / 04:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना भ्रष्टाचार के “झूठे” आरोप लगाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों आतिशी, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक समेत आप नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सक्सेना ने ‘आप’ नेताओं के इस आरोप को “काल्पनिक” बताकर खारिज कर दिया है कि उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का अध्यक्ष रहते हुए 1,400 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार किया था।

अधिकारियों ने कहा कि ‘डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली’ की उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश