दिल्ली: उपराज्यपाल ने महापौर के चुनाव के लिए 16 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक की अनुमति दी

दिल्ली: उपराज्यपाल ने महापौर के चुनाव के लिए 16 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक की अनुमति दी

दिल्ली: उपराज्यपाल ने महापौर के चुनाव के लिए 16 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक की अनुमति दी
Modified Date: February 12, 2023 / 10:52 am IST
Published Date: February 12, 2023 10:52 am IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने महापौर का चुनाव कराने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन के अगले सत्र की बैठक 16 फरवरी को बुलाने की मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने सदन का 16 फरवरी को सत्र बुलाने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे सक्सेना ने स्वीकार कर लिया है।

भाषा सिम्मी अमित

अमित


लेखक के बारे में