दिल्ली में सुहावना मौसम, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में सुहावना मौसम, हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में सुहावना मौसम, हल्की बारिश की संभावना
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: May 22, 2021 5:51 am IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह मौसम काफी सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएसडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर में पिछले तीन दिनों से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और शनिवार तक भी यह स्थिति बने रहने की संभावना है।

शहर का मौसम संबंधी आधिकारिक आँकड़ा बताने वाली सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं पालम, लोधी रोड और आयानगर में क्रमश: 22 मिमी, 22.6 मिमी और 35 मिमी बारिश दर्ज की गई।

शनिवार से मौसम के साफ होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शहर में सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से 16 डिग्री सेल्सियस कम था और 1951 के बाद से मई महीने का यह सबसे कम तापमान था।

भाषा स्नेहा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में