दिल्ली के उपराज्यपाल संधू ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से की मुलाकात

दिल्ली के उपराज्यपाल संधू ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से की मुलाकात

दिल्ली के उपराज्यपाल संधू ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से की मुलाकात
Modified Date: March 27, 2026 / 01:15 pm IST
Published Date: March 27, 2026 1:15 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से शुक्रवार को मुलाकात की।

गोर उन राजनयिकों में से एक थे जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में संधू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था।

उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अपने मित्र और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई।’’

संधू को अमेरिकी मामलों के सबसे अनुभवी राजनयिकों में से एक माना जाता है। वह फरवरी 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत थे।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में