दिल्ली: उपराज्यपाल सक्सेना ने स्वापक-रोधी कार्य बल के लोगो, वेबसाइट का अनावरण किया

दिल्ली: उपराज्यपाल सक्सेना ने स्वापक-रोधी कार्य बल के लोगो, वेबसाइट का अनावरण किया

दिल्ली: उपराज्यपाल सक्सेना ने स्वापक-रोधी कार्य बल के लोगो, वेबसाइट का अनावरण किया
Modified Date: February 21, 2026 / 06:55 pm IST
Published Date: February 21, 2026 6:55 pm IST

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शुक्रवार को स्वापक नियंत्रण कार्य बल (एएनटीएफ) के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और त्रैमासिक सूचनापत्र की शुरुआत की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कनॉट प्लेस स्थित दिल्ली पुलिस प्रदर्शनी हॉल के उद्घाटन के दौरान यह शुरुआत की गई। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा, विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) देवेश चंद्र श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

एक अधिकारी ने कहा कि नया लोगो सतर्कता, ईमानदारी और राष्ट्रीय राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी और दुरुपयोग से निपटने के लिए बल की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जनसंपर्क और नागरिक सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से समर्पित वेबसाइट की शुरुआत की गई है।

इस वेबसाइट पर मादक पदार्थों से संबंधित पहलों, कानूनी प्रावधानों, जागरुकता अभियानों, पुनर्वास सुविधाओं और लोगों के लिए मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों की सूचना देने के तरीके की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

साथ ही, कार्य बल द्वारा किए गए कामों, नीतिगत विकास और जागरुकता अभियानों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए त्रैमासिक सूचनापत्र भी शुरू किया गया।

भाषा खारी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में