Navgrah Mela Khargone: नवग्रह मेले के समापन समरोह में पहुंची अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि, लोगों को दिया सक्सेस का मंत्र

Navagraha Mela Khargone: खरगोन में चल रहे नवग्रह मेले के समापन अवसर पर अपनी डांस की प्रस्तुति देने अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि पहुंची।

Navgrah Mela Khargone: नवग्रह मेले के समापन समरोह में पहुंची अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि, लोगों को दिया सक्सेस का मंत्र

Navagrah Mela Khargone/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 21, 2026 / 08:23 pm IST
Published Date: February 21, 2026 8:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नवग्रह मेले के समापन समारोह में शामिल हुई अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि
  • मीनाक्षी शेषाद्रि ने मीडिया से की चर्चा।
  • नवग्रह मेले के समापन समारोह में प्रस्तुति देंगी मीनाक्षी शेषाद्रि

Navgrah Mela Khargone: खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में चल रहे प्रसिद्ध श्री नवग्रह मेले के समापन अवसर पर अपनी डांस की प्रस्तुति देने मुंबई से खरगोन पहुंची प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि मीडिया से रूबरू हुई। जहाँ मीनाक्षी शेषाद्रि ने मीडिया के सवालों का बेबाकी से जवाब दिये। फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने (Navgrah Mela Khargone) जीवन में सक्सेस होने के लिए पूरे विस्तार से इसकी व्याख्या की।

मीनाक्षी ने दिए सवालों के जवाब

इस दौरान मीनाक्षी ने कहा कि अभी तक उन्होंने 80 से 90 फिल्में की है। उसके बाद वह विदेश चली गई थी। लेकिन 30 साल के बाद आज पहली बार खरगोन से स्टेज पर लाईव शो के माध्यम से वह अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत कर रही है। उन्होंने कहा कि अब बालीवुड ही नहीं बल्कि अब तो कला को निखारने के लिए कई तरह के मंच है।  (Navgrah Mela Khargone) मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म दामिनी के रोल को लेकर खुलकर और बेबाकी के साथ कहा कि दामिनी में मैने जो पात्र निभाया था। वह जीवन भर याद रहेगा। लेकिन उस फिल्म की कहानी में जो बताया गया था आज भारत में वह हावी है। आज महिलाओं को साहस दिखाने की आवश्यकता है।

मुझे अश्लीलता पसंद नहीं: मीनाक्षी

Navgrah Mela Khargone:  फिल्मों में अश्लीलता को लेकर मीनाक्षी ने कहा कि, मुझे अश्लीलता पसंद नहीं है। इसी लिए मैने केवल वही फिल्में की है जो परिवार के साथ बैठकर देख सके। फिल्म निर्माता और निर्देशक फिल्मों में कुछ भी परोस कर शार्टकट से पैसे कमाने को लेकर मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि, यह घोर कलयुग हैं, घोर कलयुग में लोग लक्ष्मी को ठीक से नहीं समझ पाते हैं। (Navgrah Mela Khargone)  वे भूल जाते हैं कि सत्य की राह ही सही लक्ष्मी है। फिल्म दामिनी के बाद आज तक कोई ऐसी फिल्म नहीं बनी कि लोगों को झंझोड़ सके। में अगर फ़िल्म निर्माता निर्देशक बनी तो ऐसी फिल्म जरूर बनाऊंगी। अभी सोशल मीडिया और ओटीटी की वजह से बड़ी फिल्म भी पीट जाती है। लेकिन एक समय के बाद यह बदलाव जरूर आएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.