दिल्ली : सीलमपुर इलाके में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या

Ads

दिल्ली : सीलमपुर इलाके में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 02:27 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 02:27 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय लड़के की अज्ञात व्यक्तियों ने कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे सीलमपुर थाने को एक व्यक्ति को चाकू घोंपे जाने की सूचना मिली। इसके बाद एक टीम गौतमपुरी स्थित घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि घायल को उसका चचेरा भाई पहले ही जग प्रवेश चंद (जेपीसी) अस्पताल ले गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान गौतमपुरी निवासी लकी के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि अपराध और फॉरेंसिक दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और वहां से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में सीलमपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा