हैदराबाद, चार सितंबर (भाषा) कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने शुक्रवार को कहा कि कोंडा सुरेखा को मंत्री पद से हटाकर पार्टी नेतृत्व ने यह संदेश दिया है कि यदि कोई भी पार्टी नेता अनुशासन का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुरेखा के इस दावे पर कि पार्टी आलाकमान उनको हटाए जाने के पक्ष में नहीं था, लेकिन मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर करने के लिए ‘‘धमकी की राजनीति’’ का सहारा लिया, गौड़ ने कहा कि पूर्व मंत्री ने शायद मंत्रिमंडल से हटाए जाने पर गुस्से और निराशा में यह बयान दिया है।
उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में उन्हें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।
गौड़ ने कहा कि यदि सुरेखा कांग्रेस में बनी रहती हैं तो उन्हें आगे और भी अवसर मिलेंगे।
भाषा शफीक रंजन
रंजन