दिल्ली पुलिस ने ने अर्श डल्ला-सुक्खा दुनेके गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने ने अर्श डल्ला-सुक्खा दुनेके गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने ने अर्श डल्ला-सुक्खा दुनेके गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया
Modified Date: October 7, 2023 / 05:14 pm IST
Published Date: October 7, 2023 5:14 pm IST

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने अर्श डल्ला-सुक्खा दुनेके गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हरजीत सिंह उर्फ हैरी और हैरी राजौरा उर्फ बड़ा हैरी के रूप में हुई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

पंजाब के सबसे वांछित अपराधियों में से एक, गैंगस्टर सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की 20 सितंबर को कनाडा के शहर विन्निपेग में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी।

अधिकारियों के अनुसार, यह हत्या गिरोहों की आपसी रंजिश के चलते की गई।

दुनेके के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट समेत कम से कम 18 मामले दर्ज थे। वह कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श डल्ला का करीबी था।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में