दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया

दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया
Modified Date: July 25, 2025 / 10:53 pm IST
Published Date: July 25, 2025 10:53 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो अफ्रीका से कॉल सेंटर की तरह संचालित हो रहा था और ऑनलाइन डिलीवरी मॉडल पर आधारित था। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यह दावा किया।

इस मादक पदार्थ गिरोह के तार मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान जैसे देशों से जुड़े हैं।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में पांच अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

पुलिस ने कहा कि नाइजीरिया स्थित सरगना कैलिस्टस उर्फ कालिस के नेतृत्व वाला यह गिरोह कई महाद्वीपों में फैला हुआ था।

भाषा योगेश रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में