दिल्ली पुलिस आयुक्त ने 133 अधिकारियों को सम्मानित किया

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने 133 अधिकारियों को सम्मानित किया

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने 133 अधिकारियों को सम्मानित किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: June 29, 2021 8:08 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने मंगलवार को यहां जय सिंह रोड स्थित नए पुलिस मुख्यालय में एक समारोह के दौरान बल के 133 अधिकारियों को पुलिस आयुक्त प्रशस्ति डिस्क पुरस्कार से सम्मानित किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तर्ज पर कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस आयुक्त का प्रशस्ति डिस्क (स्वर्ण, रजत और कांस्य) पुरस्कार दिया जाता है। ये पुरस्कार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रदान किए जाते हैं।

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, श्रीवास्तव ने बेदाग रिकॉर्ड वाले उन पुलिसकर्मियों के लिए कांस्य डिस्क की शुरुआत की, जिन्होंने आधिकारिक कर्तव्य के निर्वहन में उत्कृष्ट योगदान दिया और जिन्होंने सात साल की सेवा पूरी की हो। स्वर्ण डिस्क के लिए 25, सिल्वर के लिए 35 और ब्रॉन्ज के लिए 73 अधिकारियों का चयन किया गया।

भाषा सुरभि शफीक


लेखक के बारे में