दिल्ली पुलिस ने एक्यूआईएस से जुड़े आठ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

Ads

दिल्ली पुलिस ने एक्यूआईएस से जुड़े आठ लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया

  •  
  • Publish Date - February 17, 2025 / 08:36 PM IST,
    Updated On - February 17, 2025 / 08:36 PM IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस ने भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) से जुड़े होने के आरोप में झारखंड से गिरफ्तार आठ लोगों के खिलाफ सोमवार को यहां एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

अंतिम आरोपपत्र अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष दायर किया गया, जिन्होंने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख तय की।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों से मिली सूचना के बाद झारखंड के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस ने अगस्त 2024 में रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 16 स्थानों पर संयुक्त छापेमारी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ अवैध हथियार, लैपटॉप, कई मोबाइल फोन और संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए थे।

भाषा पारुल माधव

माधव