Seoni Father-Daughter Death News: बेटी को बचाने के लिए पिता ने लगाई कुएं में छलांग, कुछ देर बाद मिला दोनों का शव, दर्दनाक हादसे के बाद गांव में फैला मातम

Ads

Seoni Father-Daughter Death News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कुएं में डूबने से पिता और बेटी की मौत हो गई।

  • Reported By: Ankit Rajak

    ,
  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 11:47 AM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 12:20 PM IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया।
  • इस हादसे में कुएं में डूबने से पिता और बेटी की मौत हो गई।
  • बेटी को बचाने के लिए पिता ने कुएं में छलांग लगाई थी।

Seoni Father-Daughter Death News: सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम दरासी खापा में सुबह एक दर्दनाक हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। घर के समीप स्थित कुएं से पानी निकालते समय बालिका अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। बेटी को कुएं में गिरता देख उसके पिता ने उसे बचाने के लिए तत्काल कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में दोनों की पानी में दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान चेतना पटले उम्र 15 वर्ष और रोशन पटले उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

कैसे हुआ हादसा?

शुरूआती जानकारी के अनुसार, सुबह चेतना पटले घर के समीप बने कुएं से बाल्टी के माध्यम से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरी। बेटी को कुएं में गिरा देखकर पिता रोशन पटले ने उसे बचाने के उद्देश्य से बिना देर किए कुएं में छलांग लगा दी। बताया गया है कि, कुएं में पानी अधिक होने के कारण दोनों पानी में डूब गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। (Seoni Father-Daughter Death News) आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

Seoni Father-Daughter Death News: सूचना मिलते ही कुरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दोनों मृतकों के शवों को कुएं से बाहर निकलवाया गया। आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ, कुएं की सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी और बालिका के कुएं में गिरने के बाद बचाव के दौरान क्या स्थिति बनी, इन सभी बिंदुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए खुले कुओं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता बताई है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। (Seoni Father-Daughter Death News)

इन्हें भी पढ़ें:-