डीवीएसी ने द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के पूर्व मंत्री के. एन. नेहरू से जुड़े परिसरों पर छापे मारे

Ads

डीवीएसी ने द्रमुक नेता एवं तमिलनाडु के पूर्व मंत्री के. एन. नेहरू से जुड़े परिसरों पर छापे मारे

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 10:36 AM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 10:36 AM IST

चेन्नई, पांच सितंबर (भाषा) सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) के अधिकारियों ने तमिलनाडु में कई स्थानों पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के पूर्व मंत्री के. एन. नेहरू से जुड़े परिसरों पर शनिवार को छापे मारे।

नेहरू का आवास तिरुचिरापल्ली में है और वहां भी छापेमारी जारी है।

बड़ी संख्या में नेहरू के समर्थक और पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी उनके आवास के बाहर एकत्र हुए।

चेन्नई में भी कुछ स्थानों पर डीवीएसी की छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई नेहरू के नगर प्रशासन एवं जलापूर्ति मंत्री रहने के दौरान 2,538 लोगों की भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़ी है।

डीवीएसी ने इससे पहले भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7(सी) और भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें द्रमुक के प्रधान सचिव नेहरू, उनके भाइयों और कई अधिकारियों को नामजद किया गया है।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल