दिल्ली पुलिस ने करोल बाग में दो बूथ का उद्घाटन किया
दिल्ली पुलिस ने करोल बाग में दो बूथ का उद्घाटन किया
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) दिल्ली के करोल बाग में आधुनिक निगरानी और सार्वजनिक सेवा सुविधाओं से लैस दो एकीकृत पुलिस सुविधा बूथों का उद्घाटन किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि ये बूथ सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करेंगे और पुलिस सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाएंगे।
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कालका दास और अर्पित गोल चक्कर पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह बूथ करोल बाग बाजार क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर स्थित हैं।
पुलिस के अनुसार, ये बूथ एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरे, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्टिविटी से लैस हैं। लोग इन बूथ में शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। साथ में उन्हें प्राथमिकी दर्ज कराने और साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों को लेकर सहायता भी मिलेगी।
अधिकारियों ने कहा कि त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एक पीसीआर वाहन भी तैनात किया जाएगा जो इन बूथों के साथ समन्वय करेगा।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश

Facebook


