नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी और सेना के सेवारत अफसर के फोन झपटने के आरोप में दो गिरफ्तार

नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी और सेना के सेवारत अफसर के फोन झपटने के आरोप में दो गिरफ्तार

नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी और सेना के सेवारत अफसर के फोन झपटने के आरोप में दो गिरफ्तार
Modified Date: July 15, 2026 / 05:32 pm IST
Published Date: July 15, 2026 5:32 pm IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में नौसेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी और थलसेना के सेवारत अधिकारी का मोबाइल फोन लूटने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब हुई जब दोनों दोस्त करोल बाग बाजार गए थे।

उन्होंने कहा कि एक टीम ने घटना के तीन घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

भाषा नोमान

नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में