विरोध प्रदर्शन की अनुमति के लिए दिल्ली पुलिस को 7,500 आवेदन मिले: सरकार

विरोध प्रदर्शन की अनुमति के लिए दिल्ली पुलिस को 7,500 आवेदन मिले: सरकार

विरोध प्रदर्शन की अनुमति के लिए दिल्ली पुलिस को 7,500 आवेदन मिले: सरकार
Modified Date: March 24, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: March 24, 2026 8:42 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों और सार्वजनिक समारोहों की अनुमति मांगने संबंधी 7,500 से अधिक आवेदन दिल्ली पुलिस में दायर किए गए और उन सभी का निस्तारण कर दिया गया।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने 2010 के बाद से प्रत्येक जिले में पुलिस में दायर किये गए विरोध प्रदर्शन की अनुमति मांगने संबंधी आवेदनों/अनुरोधों की संख्या सहित पुलिस द्वारा लिए गए निर्णयों का जिलेवार विवरण मांगा था।

राय ने कहा कि 15 मार्च 2026 तक दिल्ली पुलिस को 7,511 आवेदन मिले थे और सभी का निस्तारण कर दिया गया है।

जिलेवार विवरण प्रदान करते हुए मंत्री ने कहा कि नयी दिल्ली जिले में सबसे अधिक 4,657 आवेदन प्राप्त हुए, इसके बाद मध्य दिल्ली में 744 और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में 646 आवेदन प्राप्त हुए।

भाषा

हक हक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में