दिल्ली पुलिस ने मुंबई स्थित गिरोह के सरगना पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया
दिल्ली पुलिस ने मुंबई स्थित गिरोह के सरगना पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने नासिर हाफिज खान उर्फ ईरानी की अगुवाई वाले एक संगठित अपराध गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है और मुंबई स्थित गैंगस्टर पर कड़े महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मुंबई का रहने वाला नासिर हाफिज खान दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में करीब 38 आपराधिक मामलों में शामिल है।
एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में पश्चिमी दिल्ली के डीबीजी रोड इलाके में 18.84 लाख रुपये की कथित लूट की जांच के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों अली चुन्ना उर्फ राजा (42) को शाहीन बाग से और अकबर अली उर्फ कबीर (35) को दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि ईरानी गिरोह का कथित सक्रिय सदस्य अकबर अली कथित तौर पर 24 मामलों में शामिल है और उसे कई मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था।
उन्होंने कहा कि गिरोह अन्य सहयोगियों की पहचान करने और इसके वित्तीय और साजो समान नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
भाषा नोमान
नोमान नरेश
नरेश

Facebook


