दिल्ली पुलिस ईमानदार और तकनीक आधारित पुलिसिंग के साथ जनता के बीच अपनी प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करे: उपराज्यपाल
दिल्ली पुलिस ईमानदार और तकनीक आधारित पुलिसिंग के साथ जनता के बीच अपनी प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करे: उपराज्यपाल
नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली पुलिस से सक्रिय, मानवीय, ईमानदार और तकनीक आधारित पुलिसिंग के साथ जनता के बीच अपनी प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करने का बुधवार को आह्वान किया।
दिल्ली पुलिस की कमिश्नरेट डे परेड को संबोधित करते करते हुए उपराज्यपाल ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ, पुलिस बल को लगातार नए तरीके अपनाने चाहिए और पुलिसिंग की बदलती चुनौतियों के हिसाब से खुद को ढालना चाहिए।
संधू ने किंग्सवे कैंप की न्यू पुलिस लाइंस में आयोजित परेड की सलामी ली।
उपराज्यपाल कार्यालय की एक पोस्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि सक्रिय, पेशेवर और जन-केंद्रित पुलिसिंग का दृष्टिकोण न केवल जनता का भरोसा मजबूत करेगा, बल्कि पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार लाएगा और दिल्ली को अधिक सुरक्षित बनाएगा।
भाषा नोमान नोमान रंजन
रंजन

Facebook


