S Sreesanth Ban Removed: टीम इंडिया के इस खिलाड़ी को बड़ी राहत, केसीए ने हटाया बैन, क्या अब होगी वापसी?
S Sreesanth Ban Removed: केरल क्रिकेट संघ ने पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत पर पिछले साल लगाए गए तीन साल के प्रतिबंध को बुधवार को हटा लिया।
S Sreesanth Ban Removed/Photo Credit: X
- केरल क्रिकेट संघ (KCA) ने एस. श्रीसंत पर लगाया गया तीन साल का प्रतिबंध हटा दिया
- KCA के अनुसार, श्रीसंत ने बिना शर्त माफी मांगी और अपनी टिप्पणियों पर खेद जताया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया
- श्रीसंत ने भारत के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं
तिरुवनंतपुरम। S Sreesanth Ban Removed: केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एस श्रीसंत पर पिछले साल लगाए गए तीन साल के प्रतिबंध को बुधवार को हटा लिया। यह प्रतिबंध संघ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण लगाया गया था।
केसीए के बयान के मुताबिक उसने अपनी विशेष आम बैठक में प्रतिबंध (S Sreesanth Ban Removed) हटाने का फैसला किया। बयान में कहा गया है कि यह फैसला क्रिकेटर के बिना शर्त माफी मांगने और केसीए के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताने के बाद किया गया। बयान के अनुसार श्रीसंत पर यह प्रतिबंध पिछले केरल क्रिकेट लीग (केसीएल) के मुकाबलों से पहले लगाया गया था।
कैसा रहा उनका क्रिकेट करियर
S Sreesanth Ban Removed पूर्व तेज़ गेंदबाज़ श्रीसंत ने टीम इंडिया के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 T20I मैच खेले है। टेस्ट में उन्होंने 37.59 की औसत से 87 विकेट लिए। इस दौरान एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/40 और एक मैच में 8/99 रहा, जिसमें चार बार चार विकेट और तीन बार पांच विकेट चटकाए है।
अगर बात करें वनडे मैच की तो उसमें श्रीसंत ने 33.44 की औसत से 75 विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/55 रहा, जबकि T20I में उन्होंने 10 मैचों में सात विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में, श्रीसंत ने 74 फ़र्स्ट-क्लास मैच खेले और 213 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने 92 लिस्ट A मैचों में 124 विकेट और 65 T20 मैचों में 54 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh High Court Judgment: शादी के सपने दिखाकर संबंध बनाना अपराध नहीं, हाई कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला, जानें पूरा मामला
- Viksit Bharat G Ram Ji Yojana: छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए खुशखबरी, देशभर में लागू हुआ वीबी जी राम जी योजना, जानिए अब बढ़कर कितनी मिलेगी मजदूरी?
- Shukra Gochar Rashifal: 4 जुलाई को शुक्र करेंगे गोचर, बदलेगी इन राशियों की किस्मत, पूरे होंगे अधूरे काम
- धर्म परिवर्तन के दबाव में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Facebook


