Annapurna Bhandar Yojana West Bengal 2026 : 1.10 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 3000! इस नई योजना की पहली किस्त जारी, 27 लाख आवेदन हुए खारिज
अन्नपूर्णा भंडार योजना के तहत 1.10 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹3,000 की पहली किस्त ट्रांसफर की गई। सरकार के अनुसार, जांच के बाद 27 लाख आवेदन खारिज कर दिए गए, जबकि योजना के तहत अब हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Annapurna Bhandar Yojana West Bengal 2026 / Image Source : FILE/ X
- 'अन्नपूर्णा भंडार' योजना की औपचारिक शुरुआत।
- लाखों आवेदनों की जांच के बाद पात्र लाभार्थियों को पहली किस्त जारी।
- नई योजना में सहायता राशि पहले की तुलना में बढ़ाई गई।
कोलकाता : Annapurna Bhandar Yojana West Bengal 2026 : पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने राज्य की महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ के तहत पात्र 1 करोड़ 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में बुधवार 1 जुलाई को 3000 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता राशि सीधे ट्रांसफर कर दी। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी योजना की औपचारिक शुरुआत की।
1.60 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए
Annapurna Bhandar Yojana West Bengal 2026 योजना के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आवेदनों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए कुल 1.60 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से गहन जांच के बाद 27 लाख आवेदनों को खारिज कर दिया गया है। इन आवेदनों को नागरिकता और निवास संबंधी संदेह के आधार पर निरस्त किया गया है। अपने इस फैसले को सही ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हम भारत और पश्चिम बंगाल के ईमानदार करदाताओं का पैसा गैर-भारतीयों या विदेशियों को नहीं दे सकते। इसके लिए गहन जांच बेहद जरूरी थी।”
‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की जगह ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’
Suvendu Adhikari Scheme Launch 3000 Rupees गौरतलब है कि भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई यह ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ राज्य की पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की जगह पर लाई गई है। पुरानी योजना की तुलना में नई योजना में मिलने वाली राशि को दोगुना कर दिया गया है। जहां ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत सामान्य महिलाओं को 1500 रुपये और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को 1700 रुपये प्रति माह मिलते थे, वहीं अब ‘अन्नपूर्णा भंडार’ के तहत सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की बड़ी आर्थिक मदद दी जा रही है।
VIDEO | Kolkata: West Bengal CM Suvendu Adhikari attends Annapurna Bhandar Distribution programme; transfers money to bank accounts of women. pic.twitter.com/b8H4PRe4jH
— Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2026
ये भी पढ़ें
- CG Police Salary Scam News: पुलिस विभाग में करोड़ों का घोटाला, कर्मचारियों ने ही कर दिया खेला, वेतन-भत्ते के भुगतान में ऐसे करते थे हेराफेरी
- Sagar News: पुलिस चौकी परिसर में इस हाल में मिली हलवाई की लाश, मचा हड़कंप
- Bihar IPS Transfer List: बड़ा फेरबदल, एक साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, प्रीता वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें किसकी और कहां हुई तैनाती

Facebook


