CG Looteri Dulhan: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी.. सुहागरात से पहले दुल्हन कर गई ये कांड, परिवार वाले भी आ गए सदमे में

दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी.. सुहागरात से पहले दुल्हन कर गई ये कांड, Chhattisgarh Looteri Dulhan: Robber bride arrested in Jashpur

CG Looteri Dulhan: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी.. सुहागरात से पहले दुल्हन कर गई ये कांड, परिवार वाले भी आ गए सदमे में

Chhattisgarh Looteri Dulhan

Modified Date: July 1, 2026 / 04:30 pm IST
Published Date: July 1, 2026 4:11 pm IST

जशपुर। Chhattisgarh Looteri Dulhan छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के पसिया गांव में शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब विवाह की रस्मों के बीच दुल्हन अचानक मंडप छोड़कर फरार हो गई। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ सोने-चांदी के जेवरात भी लेकर चली गई।

Chhattisgarh Looteri Dulhan घटना के बाद दूल्हे पक्ष ने बगीचा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि दुल्हन पक्ष बलरामपुर जिले का रहने वाला है। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और विवाह की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान दुल्हन अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ सोने-चांदी के जेवरात भी लेकर फरार हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही बगीचा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और दुल्हन की तलाश के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।